Tuesday, May 21, 2024

वजन घटाने के 5 आसान तरीके हिंदी में

वजन घटाना कोई बड़ी बात नहीं बल्कि आज के समय में मेरे हिसाब से तो वजन घटाने की तुलना में वजन बढ़ाना ज्यादा कठिन लगता है| वजन घटने को आज कल कुछ लोग चुनोती समझते है लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि ये सब हमारे खान पान पर निर्भर करता है| 

वजन घटाने के 5 आसान तरीके हिंदी में



जिस तरह इंसान खा पीकर मोटा हो जाता है उसी तरह वो अगर सोच समझकर वो खाना खाना बंद करदे जिन भोजन की वजह से वो मोटा हुआ था तो काफी हद तक उसे वजन घटाने में मदद मिल सकती है| 

दोस्तों वजन कम करना हमारे लिए कठिन हो सकता है लेकिन अगर हम लगातार स्वस्थ तरीके से कोशिश करे और धीरे धीरे हमारे दिए हुए ये तरीके अपनाये तो हमारा वजन कुछ समय में कम हो जायगा और हम फिट हो जायेंगे| 

वजन घटाने के 5 आसान तरीके हिंदी में 


अपने आहार में बदलाव जरूर करें | 

  • फल व सब्जी : फल और सब्जी में पोषक तत्व की मात्रा भरपूर होती है और ये काम कैलोरी में भी आपको अच्छा एहसास दिलाते है | 
  • चीनी : ज्यादा मीठी या भरपूर शक्करयुक्त से बनी हुई चीज़ों के सेवन से बचे| 
  • पैकेज फ़ूड : दूकान पर बिकने वाले Chips, Kurkure, namkeen आदि से बचने की कोशिश करें| 
  • तले हुए पदार्थ : ज्यादा तली हुई चीज़ें जैसे - मोमोस, चाउमीन, बर्गर या किसी भी तरह के फ़ास्ट फ़ूड का सेवन बिलकुल न करे | 


भरपूर पानी पियें 

  • कभी - कभी हमे भूख लगती है तो हम पानी पी लेते है तो पानी पीकर ही हमें भूख से रहत मिल जाती है इसलिए पानी पीते रहे ताकि आप कम खा सकें| 


अपने शरीर की गतिविधियां को बढ़ाएं 

  • रोज़ाना व्यायाम करें : अगर आप जिम जा सकते है तो रोज़ाना जिम जरूर जायें और अगर नहीं जा सकते तो घर पर वर्कआउट कर सकतें है जैसे की तेज़ चलना, सीढ़ी चढ़ना उतरना आदि| 
  • अपनी मनपसंद गतिविधि अपनाये: आप चाहे तो डांस करना या रोज़ाना साइकिल चलना भी इसमें शामिल कर सकतें है| 


नींद ज्यादा या कम 

  • ज्यादा नींद न लें : ज्यादा देर तक सोना या 7 - 8 घंटे से ज्यादा सोना वजन को बढ़ावा दे सकता है| 
  • पर्याप्त नींद लें : हमारे शरीर के लिए 7 से 8 घंटे सोना बिलकुल सही है लेकिन अगर आप इससे भी कम  सोयेंगे तो आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे ये एक अच्छा टाइम है| 


जल्दी बिलकुल न करें 

  • वजन घटना एक बहुत ही धीमी से चलने वाली प्रिक्रिया है| इसमें समय जरूर लगता है| 
  • आप वजन घटाने के लिए जल्दवाजी बिलकुल न करे बल्कि रोज़ाना हमारे इन तरीको को फॉलो करे आप कुछ ही दिन में फिट हो जायेंगे | 


दोस्तों आपको याद रखना चाहिए की सही तरीके से वजन कम करने के लिए आपको स्वस्थ आहार और व्यायाम करना बहुत जरूरी है|

0 comments:

Post a Comment