आजकल लम्बाई कम होने की समस्या भी काफी देखने को मिल रही है मेने अक्सर देखा है की काम लम्बाई वाले लड़के या लड़कियों को हर कोई बोना बोल देता है और वो उन्हें काफी बुरा भी लगता है जिनकी लम्बाई काफी कम है| जबकि अगर आप लम्बे इंसान को लम्बू बोलते हो तो उसको बोने या छोटी हाइट वाले लड़के में मुक़ाबले में इतना बुरा नहीं लगता है| क्योंकि आज के समय में लम्बे लोगो को ज्यादा पसंद किया जाता है|
अच्छी लम्बाई वाला इंसान भीड़ में भी अलग ही दिखता है और लोग उसकी पर्सनालिटी से भी काफी आकर्षित होते हुए नज़र आते है| अगर लम्बाई अच्छी हो तो इंसान खुद को Comfortable महसूस करता है अच्छी हाइट भी अच्छे खान पान और अच्छे रहन - सहन पर निर्भर करती है| आप हाइट बढ़ाने के लिए कुछ चीज़ें जरूर कर सकते है जिससे आपको अपनी लम्बाई को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी|
हाइट कैसे बढाए हिंदी में जाने - Height Kaise Badhaaye In Hindi
कुछ आदत को अपनाकर आप अपनी लम्बाई कुछ हद तक बढ़ा सकते है क्योंकि किशोरावस्था में हमारे शरीर की ग्रोथ बढ़ने की काफी संभावना होती है उसके लिए आपको हमारी बताई हुई इन सभी बातों को फॉलो करना है इनको फॉलो करके आप आसानी से अपनी या अपने बच्चो की लम्बाई बढ़वा सकते है|
नियमित व्यायाम
- शरीर के लिए व्यायाम करना भी बहुत ही फायदेमंद है|
- व्यायाम करने से हड्डियां मजबूत होती है और साथ ही हमारा शरीर ग्रो करता है|
- दौड़ने और कूदने से भी हमारे शरीर पर काफी तबाब पढता है जिससे हमें लम्बाई बढ़ाने में काफी मदद मिलती है |
- हो सके तो जिम जाने की कोशिश करे और लटकने या साइकिल चलने और कूदने वाली एक्सरसाइज ज्यादा से ज्यादा करने की कोशिश करे|
आहार
- ये चेक करे की आप जो आहार ले रहे है उसमे प्रोटीन, कैल्शियम विटामिन डी है भी या नहीं| क्योंकि ये सब पोषक तत्व हड्डियों और माशपेशियों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|
- दूध, फल और हरी सब्जी और मीट भी हमारे शरीर में हार्मोन्स की उपलब्धि बढ़ाता है जिससे शरीर ग्रोथ होता है और साथ ही हमारी लम्बाई भी बढ़ जाती है|
- अंडे के बारे में तो हर कोई जनता है की ये हमारे शरीर को कितना फायदा देता है ज्यादातर जिम करने वाले लोग इसको सबसे अधिक लेते है|
नींद
- बच्चो को 9 से 10 घंटे की पर्याप्त नींद लेना जरूरी है क्योंकि इस बीच बॉडी ग्रोथ वाले हार्मोन्स उत्पाद होते है|
- 18 साल से ज्यादा के लोग 8 से 9 घंटे में अपनी नींद पूरी कर सकते है|
- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है|
- हमेशा अपने टाँगे सीधी रखके सोएं|
तनाव से बचें
- अपने दिमाग पर होने वाले तनाव से हमेशा बचने की कोशिश करे|
- किसी भी तरह की ज्यादा सोच या टेंशन ग्रोथ करने वाले हार्मोन्स के उत्पादन को रोक सकता है |
- अपने बच्चो की अच्छी ग्रोथ के लिए आप उन्हें सलाह दे की वो किसी भी चीज़ की टेंशन न लें|
नशीले पदार्थो से बचें
- शराब पीना , ड्रग्स लेना और सिगरेट पीना आदि शरीर के लिए बहुत हानिकारक है ये हमारे शरीर में उत्पन्न होने वाले हार्मोंन्स में कटौती करते है इनकी वजह से हमारी बॉडी की ग्रोथ नहीं हो पाती है |
- अधिक कॉफी पीना भी हमारे लिए नुक़सानमन्द हो सकता है इसलिए कॉफ़ी को लिमिट में रहकर पीने की कोशिश करना चाहिए|
- किसी भी तरह का पान मसाला खाने से आपकी हाइट पर काफी प्रभाव पढता है | इसके अधिक इस्तेमाल से आपकी हाइट बढ़ना रुक सकती है|
अब मुझे पूरी उम्मीद है की आप सब समझ गए होंगे की आपको अपनी हाइट बढ़ाने के लिए क्या - क्या चीज़े करनी चाहिए और क्या - क्या चीज़े नहीं करनी चाहिए|
ये भी पढ़ें -
आप इन सब तरीको को अपनी ज़िन्दगी में अपनाकर अपने बॉडी का विकास बहुत अच्छे से कर सकते है आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया है तो हमें कमेंट करके जरूर बताये और अपने कम हाइट वाले दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे ताकि उन्हें लम्बाई बढ़ाने में मदद मिल सके |
0 comments:
Post a Comment