Thursday, May 30, 2024

शुगर को कण्ट्रोल कैसे करे - घरेलु उपचार

शुगर की बीमारी होना तो आज के ज़माने में बिलकुल आम सी हो गयी है शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाना हमारे लिए बहुत ही बड़ी खतरे की निशानी साबित हो सकती है गुलुकोस और शुगर के अचानक से बढ़ जाने से हमें हार्ट अटैक आने की संभावना और ये दिल, किडनी और आँखों को काफी गहरा नुक्सान पहुंचाता है|  ब्लड शुगर की इस बीमारी को मुधमेह और डायबटीज़ के नाम से भी जाना जाता है लेकिन ज्यादा तर लोग इसे शुगर ही कहते है| पूरी दुनिया में ही आपको शुगर की बीमारी वाले लाखो लोगों मिल जायँगे और इसको कण्ट्रोल करने के लिए में आज आपके लिए ये आर्टिकल लिख रहा हूँ आईये जानते है की अपने शुगर को कैसे कण्ट्रोल करें| 

शुगर को कण्ट्रोल कैसे करे - घरेलु उपचार


वैसे तो मुधमेह का कोई ख़ास इलाज नहीं बना है| इसे आप अपने खान - पान का और रहन - सहन और कुछ घरेलु चीज़े और देसी जड़ी बूटियों की मदद से काफी हद तक कण्ट्रोल कर सकते है| डायबिटीज़ में डॉक्टर हमें मीठी चीज़े न खाने की सलाह देता है| इसलिए आज हम जानेंगे की डायबिटीज़ को कण्ट्रोल कैसे किया जाता है| हमें क्या करना चाहिए की हमारी शुगर लेवल नियंत्रित रहे| आईये मुधमेह को नियंत्रित रखने के लिए आसान तरीके और घरेलु उपचारों के बारे में तसल्ली से जानते है| 

ब्लड शुगर का सामान्य स्तर क्या है - 

  • खाली पेट होने पर - स्वस्थ इंसानो में तो 70 से 100 मिलीग्राम के बीच प्रति डेसिलिटर mg/dl है|  जबकि 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगो में 80 से 110 mg/dl सामान्य स्तर होता है| 
  • खाना खाने के बाद - इसमें स्वस्थ लोगों में 140 mg/dl से कम होता है| जबकि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में 160 mg/dl सामान्य स्तर है| 

ब्लड शुगर बढ़ने से क्या समस्याएं होती है - 

  • हार्ट अटैक - अचानक से ब्लड शुगर बढ़ जाने से हमारे शरीर की ब्लड सेल्स डैमेज हो जाती है जिसकी वजह से हमें हार्ट अटैक भी आ सकता है| 
  • किडनी - हाई शुगर की वजह से हमारी किडनी फ़ैल होने की समस्या भी हो सकती है| 
  • आँख में कमी - हमारे आँखों की रोशनी पर भी डायबिटीज़ का बुरा प्रभाव पढता है| 
  • शरीर में झनझनाहट - शुगर की वजह से हमारे हाथ पैरों में झनझनाहट पैदा होती है| 
  • चोट या घाव - हमारे शरीर पर जब कोई घाव बन जाता है तो उसको भरने में काफी समय लगता है| 
  • चक्कर आ जाना - चक्कर आने की सम्भावना भी बढ़ जाती है| 
  • शरीर का सुन्न होना - हाथ व पैर या किसी अन्य भाग का सुन्न हो जाना और कमज़ोरी लगना| 
  • बोलना और समझना - हाई ब्लड शुगर में बोलने और समझने की भी समस्या हो सकती है| 

शुगर को कण्ट्रोल कैसे करे - घरेलु उपचार

ब्लड शुगर को कण्ट्रोल करने के हमने यहाँ कुछ उपाय बताये है आप अगर इसे ध्यानपूर्वक पढ़ते है तो आपको अपना ब्लड शुगर कण्ट्रोल रखने में बहुत आसानी मिलेगी| 

शुगर में खाएं ये चीज़े - 

  • फल - फलों में सेब, संतरा नाशपाती और किवी फल शुगर में लाभकारी है| 
  • सब्जियां - हरी पत्तेदार सब्जी पालक, कच्चा पपीता, कच्चे केले की सब्जी, करेला और शिमला मिर्च डायबिटीज़ में काफी उपयोगी है| 
  • अनाज - शुगर के मर्ज़ में हम दलिया, जौ, गेहूं और चावल का सेवन करें| 
  • दालें - अरहर की दाल, हरे चने, काबुली चने आदि भी शुगर में फायदेमंद है| 
  • डेयरी उत्पाद - दूध, दही और पनीर का सेवन करें| 

शुगर कम करने के घरेलु के उपचार -

  • मेथी - मेथी खाना तो हमारे शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद है| मेथी का दाना रक्त के स्तर को कम करने में मदद करता है| मेथी के दाने को रात को पानी में भिगोकर सुबह को खाली पेट पीने से शुगर को कम करने में काफी मदद मिलती है| 
  • अदरक का इस्तेमाल - अदरक को हम भोजन में मिलाकर या अदरक की फीकी चाय बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते है ये शुगर के लिए काफी मददगार है| 
  • नीम का काढ़ा - नीम की पत्तियां हमारे खून को साफ़ और हमारे रक्त स्तर को कम करने में काफी उपयोगी है| इसका काढ़ा बनाकर पीने से शुगर कम करने में मदद मिलती है| 
  • करेले का जूस - करेले का जूस जितना ही कड़वा होता है उससे अधिक इसके फायदे है| ये हमारे खून को फ़िल्टर करता है और हमारे रक्त स्तर को कण्ट्रोल करता है| 
  • दालचीनी पाउडर - दालचीनी पाउडर को आप कॉफ़ी या चाय में मिलाकर भी पे सकते है| ये पाउडर भी हमारे रक्त स्तर को नियंत्रित रखता है| इसे आप पानी में मिलाकर भी पी सकते है| 
  • जामुन - जामुन को हम काले नमक के साथ खा सकते है| जामुन की गुटली को सुखाकर उसको पीसकर उसका पाउडर बनाकर सुबह शाम 2 चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से आपको डायबिटीज़ को काम करने में मदद मिलेगी| 

शुगर कण्ट्रोल रखने के लिए रोज़ाना ये करें -

  • पानी - पानी भरपूर मात्रा में पीने की कोशिश करें| 
  • व्यायाम - रोज़ाना कम से कम आधा घंटा व्यायाम जरूर करें और गहरी सांस लें इससे आपका शुगर लेवेल काफी हद तक कण्ट्रोल रहेगा| 
  • तनाव - कोशिश करें की हम तनाव या टेंशन से मुक्त रहे| तनाव भी हमारा शुगर को बढ़ाने का मुख्य कारण बन सकता है इसलिए हमेशा तनाव से बचें| 
  • नींद - 7 से लेकर 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना  चाहिए| 

शुगर के रोगियों को इन बातों का पालन करना चाहिए -

  • अस्वस्थ भोजन - तले हुए भोजन, फ़ास्ट फ़ूड, मिठाई और ज्यादा मीठे पदार्थो के सेवन से बचें| 
  • जीवन शैली में बदलाव - अपनी जीवन शैली में बदलाव जरूर करें कुछ आदते जो आपको नुक्सान देती है उनको छोड़ने की कोशिश करें| 
  • जांच - शुगर की जांच जरूर करते रहे ताकि आप और डॉक्टर आपकी बीमारी पर निगरानी रख सके| 
  • दवाई को छोड़ देना - डॉक्टर द्वारा बताई गयी खुराक अवश्य लें अचानक से दवा छोड़ देना आपके लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है| 
  • धूम्रपान - सिगरेट या हुक्का वगेरा पीना भी आपके शुगर को बढ़ा सकते है इसलिए धूम्रपान को छोड़ने की कोशिश करे| 
  • शराब न पियें - शराब पीना शुगर के लिए बहुत ही नुक़सानमन्द है| शराब या किसी अन्य ड्रिंक्स से बचने और उसे छोड़ने का प्रयास करें| 
यह लेख गूगल के ज़रिये रिसेर्च पर निर्भर करती है| अगर आपको शुगर की प्रॉब्लम है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है| 

ये भी पढ़ें --


निष्कर्ष - मुझे पूरी उम्मीद है की ये लेख आपको बेहद पसंद आया होगा इसे अपने डायबिटीज़ से परेशान रिश्तेदार या दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और अगर आपके मन में सेहत से समन्धित कोई भी प्रश्न है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है| 

0 comments:

Post a Comment