Tuesday, May 28, 2024

खून की कमी को पूरा कैसे करे - घरेलु उपचार

खून की कमी जिसे एनीमिया कहा जाता है उसके कारण चेहरा पीला पढ़ जाता है और शरीर में आलस, चक्कर आने जैसी समस्या दिखती है शरीर में खून कमी का होना हमारे लिए बेहद बुरा संकेत  है क्योंकि अगर हमारे शरीर में खून की कमी होती है तो हम काफी बिमारियों में घिरे से रहते  है| अगर हमारे अंदर खून की कमी या सफा खून न हो तो हमें बहुत ही कमज़ोरी महसूस होती है| हमें जब भी बुखार या कोई अन्य समस्या हो तो डॉक्टर हमेशा सब से पहले हमें खून की जांच करने की सलाह देता है| इसका सीधा सा मतलब है की अगर मनुषय का खून अच्छा होगा तो ज़ाहिर सी बात है की उसको बीमारी भी कम लगेंगी| 

Blood Count Increase Kaise Kare - In Hindi


हीमोग्लोबिन एक ऐसा प्रोटीन है जो हमारे शरीर के अंदर लाल रक्त वाली कोशिकाओं के अंदर पाया जाता है| हीमोग्लोबिन का रंग लाल होता है इसलिए ये हमारे रक्त को भी लाल रंग देता है तथा इसमें आयरन मौजूद  होता है और ये हमारे फेफड़ों के ज़रिये हमारे शरीर के बिभिन्न अंगो में ऑक्सीजन की सप्लाई करता है और हमारे शरीर से कार्बन डाइऑक्सइड को निकाल देता है| 


खून की कमी होने के मुख्य कारण -

  1. आयरन - एनीमिया का सबसे मुख्य कारण आयरन है शरीर में आयरन की कमी की वजह से हमारे अंदर खून की कमी हो सकती है|  
  2. विटामिन B अथवा फोलिक एसिड - ये दोनों हमारी बॉडी के अंदर लाल कोशिकाओं का निर्माण करते है| 
  3. मलेरिया और टाइफाइड - इन दोनों में भी हमारे अंदर खून की कमी हो जाती है| 
  4. रोग - कैंसर, किडनी की समस्या और गठिया का मर्ज़ आदि से भी खून की कमी की समस्या का सामना करना पढता है| 
  5. मलेरिया और टाइफाइड - इन दोनों में भी हमारे अंदर खून की कमी हो जाती है| 
  6. एक्सीडेंट - किसी चीज़ से चोट का लेना या एक्सीडेंट होने से भी खून की कमी हो सकती है| 


खून की कमी होने पर क्या होता है -

  1. बिना कुछ मेहनत किये भी थकान और कमज़ोरी का मेहसूस होना| 
  2. सांस आने में दिक्कत होना और सांस का फूलना आदि
  3. सर में दर्द व चक्कर आना 
  4. अचानक से हाथ और पैरों का ठंडा हो जाना 
  5. बार - बार बुखार का कपकपी के साथ आना 
  6. भूख का न लगना अथवा खाने का स्वाद समझ न आना 
  7. उलटी आना और दिल घबड़ाना आदि | 

खून की कमी को पूरा कैसे करे - घरेलु उपचार  

हमें अपने रक्त स्तर को बढ़ाने के लिए कोशिश करनी चाहिए ताकि हम स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी खानपान करने की जरूरत है| आईये जानते है की हमें अपने खून को बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए| 

अच्छा आहार लें- 

  • मांस व अंडा - चिकन, मछली और लाल मांस और अंडे में आयरन की मात्रा भरपूर होती है इसलिए हमें ये खाना चाहिए | 
  • सब्जी - हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, मेथी, सरसों का साग, चुकंदर, गाजर, टमाटर, और भिंडी खाने से भी हमारा हीमोग्लोबिन बढ़ता है| 
  • फल - अनार, सेब, केला, अंगूर, संतरा, मौसमी, तरबूज़, पपीता और स्टॉबेरी आदि हीमोग्लोबिन का बहुत तेज़ी से उत्पादन करते है| 
  • ड्राई फ्रूट्स  - अंजीर, किशमिश, खजूर, काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट तेज़ी से खून का निर्माण करते है| 

जीवनशैली में ये बदलाव करें -

  • नींद -  हमेशा अच्छी नींद लें सोते समय हमारा शरीर हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है| 
  • तनाव व टेंशन - ज्यादा तनाव या टेंशन करने से हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर पढता है| योग और गहरी साँस लेने से तनाव कम होता है| 
  • हल्का व्यायाम करें - व्यायाम करने से शरीर में साँस लेने की गति बढ़ती है जिससे हम ज्यादा ऑक्सीजन ग्रहण कर पाते है| 

डॉक्टर से दवाई लें - 

  • आयरन का स्त्रोत बढ़ाने के लिए डॉक्टर की सलाह के मुताबिक डॉक्टर से खुराक ले सकते है| 
  • विटामिन B और फोलिक एसिड की कमी को पूरा करने के लिए आप डॉक्टर से इसकी भी खुराक ले सकते है| 

आयुवेर्दिक उपचार - 

  • गिलोय को उबालकर उसका रस पीना भी खून के लिए फायदेमंद है| 
  • आंवले के सेवन से भी हीमोग्लोबिन को बढ़ावा मिलता है| 
  • त्रिफला का काढ़ा बनाकर पीना भी काफी लाभकारी है| 
  • धनिया, पुदीना और और तुलसी का सेवन भी खून को बढ़ाता अथवा साफ़ करता है| 
  • लोध्र, अस्वगंधा, शतावरी और गुड़मार जैसी जड़ी बूटी रक्त के निर्माण को बढ़ाती है| 

ये गलतियां बिलकुल न करें 

  • खून की कमी महसूस होने पर पहले खुद से इलाज करने की कोशिश न करे बल्कि सबसे पहले किसी पैथोलॉजी लैब पर अपने खून की जांच कराये और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक इलाज करे| 
  • जंक फ़ूड खाने से बचे क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की कमी होती है| 
  • खून की कमी में व्यायाम के दौरान ज्यादा वजन उठाना भी आयरन के उत्पाद में बाधा डालता है| 
  • शराब और धूम्रपान से बचें ये हमारे शरीर में सांस लेने की छमता को काम करता है तथा रक्त की कोशिकाओं के उत्पाद को रोकता है इसलिए ये दोनों हमारे शरीर के लिए हानिकारक है| 
  • कॉफ़ी और चाय भी हमारे शरीर में आयरन कोई कम करता है इसलिए इसके ज्यादा सेवन से बचें| 
  • डेयरी पर मिलने वाली कैल्शियम वाली चीज़ो का कुछ दिन के लिए सेवन न करें कैल्शियम आयरन के उत्पाद में बाधा डालता है| 

ये जानकारी आपको गूगल के माध्यम से रिसर्च करके दी हुई जानकारी है ये काफी हद तक लाभकारी है लेकिन अगर आपको खून से सम्बंधित ज्यादा बड़ी समस्या हो रही तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए| 

ये भी पढ़ें - 


निष्कर्ष - आशा करता हूँ की हमारा ये खून की कमी को पूरा कैसे करे वाला आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा और उम्मीद है की आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करेंगे| हेल्थ से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट के ज़रिये पूछ सकते है हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे|  

0 comments:

Post a Comment