Wednesday, July 10, 2024

दिमाग को तेज़ कैसे करें - घरेलु नुस्खे

आप अक्सर ये सोचते होंगे की जब हम छोटे थे तो यार हमें हर सपना और पुरानी से पुरानी बात ध्यान रहती थी लेकिन जैसे - जैसे बढे हो रहे है हमारी याददाश्त कम सी होती जा रही है| हम अब इतनी जल्दी भूल जाते है की अगर कोई हमें 5 मिनट पहले कुछ करने को बोले तो हमें शर्मिंदा होकर उससे कहना पढता है की यार मुझे याद या ध्यान नहीं रहा इसका मुख्य कारण है की आज हम अपने खान  - पान अच्छा नहीं रख पाते है| पहले जब हम छोटे थे तो हमारे घर वाले हमारे खान - पान का सबसे ज्यादा ध्यान रखते थे जिस कारण हमारी दिमाग की शक्ति बहुत तेज़ हुआ करती थी लेकिन बड़े होकर हमें खुद से अपने खाने पीने का ख्याल रखना पढता है और हम दिमाग के लिए जो चीज़े अच्छी है उनको त्यागकर बेकार और हानिकारक पदार्थो का सेवन करते है जिसकी वजह से हमारे ब्रेन की शक्ति कम हो जाती है| अगर हम अच्छा रहन - सहन और अच्छा खान - पान रखे तो हमारा दिमाग और शरीर दोनों अच्छा रहेगा| 

how to sharpen your brain


हमें चाहिए की अगर हमें अपने दिमाग और याददाश्त को बरकरार रखना है तो हमें अपने दिमाग से फालतू चीज़ों को निकाल देना चाहिए और हमेशा पॉजिटिव सोचने की कोशिश करें ताकि आपका दिमाग रिलैक्स रहे और अच्छे से ग्रो करे याद रहे की अगर हम फालतू चीज़ों के बारे में ज्यादा सोचते है या दिमाग में किसी भी तरह का तनाव रखते है तो इसकी वजह से आपके दिमाग के विकास में रुकावट हो सकती है| आईये जानते है की हमें दिमाग को तेज़ करने और याददाश्त को बढ़ाने के लिए हमें क्या करना चाहिए | 

दिमाग को तेज़ कैसे करें  - घरेलु नुस्खे 

याद रखिये की लगातार भूलने की बीमारी आगे चलकर बहुत बड़ी समस्या बन सकती है इससे आपकी मेमोरी लॉस होने का भी खतरा है| आइये बिना देर करते हुए जानते है की दिमाग की मेमोरी बूस्ट कैसे करें| 

पौष्टिक आहार लें- 

  • फल - केला, अनार, संतरा, कीवी फल, अंगूर, ब्लूबेरी और एवोकेडो ये सब फल दिमाग को विटामिन की कमी से बचाते है| इनके सेवन से याददाश्त तेज़ होती है|  
  • सब्जियां - पालक, गाजर, शकरकंद, टमाटर और ब्रोकोली और अन्य हरी पत्तीदार सब्जियां आदि याददाश्त को मजबूत करती है| 
  • दलिया - दलिया हमारे शरीर के विकास के लिए काफी मह्त्वपूर्ण है| ये हमारे शरीर में ऊर्जा पैदा करता है और दिमाग का विकास भी करता है| 
  • अंडा - अंडा प्रोटीन और कॉलिन से भरपूर होता है| ये हमारी याददाश्त को तेज़ करता है| 
  • दही - दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है ये हमें स्वस्थ रखता है| 
  • मेवे - काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और खजूर में विटामिन भरपूर होती है| मेवों से हमारे शरीर का बहुत अच्छा विकास होता है| दिमाग और याददाश्त भी तेज़ होता है|
  • पानी - भरपूर मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें| पानी पीने से दिमाग में खुस्की नहीं होती है|  

जीवनशैली में बदलाव करें - 

  • नींद - 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने लेना याददाश्त के लिए बहुत जरूरी है| अच्छी नींद दिमाग की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है| 
  • व्यायाम - व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है| शरीर की गतिविधि से रक्त संचार में वृद्धि होती है| जिससे दिमाग का विकास बहुत अच्छे से होता है| 
  • गेम्स खेलें - दिमाग लगाने वाले गेम खेले जैसे बारें ओलिंपिक और सवाल जवाब वाले खेल| 
  • किताबें पढ़ें - किताबे पढ़ने की कोशिश करें जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और आपका ध्यान अच्छी जगह बटेगा| 
  • दौड़ना व तैरना - दौड़ने व तैरने से भी हमारा दिमाग बहुत रिलैक्स होता है| 

कुछ आयुवेर्दिक नुस्खे अपनाएँ - 

  • जड़ी बूटी - अशवगंधा दिमाग के लिए बहुत अच्छी जड़ी-बूटी है| जो दिमाग को स्वस्थ रखती है और चिंता और तनाव से बचावा करती है| 
  • गाय का घी - गाय का घी का सेवन करना दिमाग के विकास के लिए बेहद फायदेमंद है| 
  • शंख पुष्पी - मेडिकल पर मिलने वाली डाबर कंपनी द्वारा बनायीं गयी शंख पुष्पी नाम की सीरप दिमाग को तेज़ और याददाश्त को बढ़ाती है|  

हमारे द्वारा बताये गए इन सभी उपायों को करके आपने अपनी याददाश्त को तेज़ कर सकते है और अपने दिमाग की मेमोरी को बूस्ट कर सकते है लेकिन अगर आपको दिमाग से सम्बंधित ज्यादा बड़ी समस्या है तो आप अपने इलाके के बेहरीन डॉक्टर से सलाह जरूर लें| 

ये भी पढ़ें - 


निष्कर्ष - अब में उम्मीद कर सकता हूँ की ये आर्टिकल आपको काफी अच्छा लगा होगा यदि आपके मन में अपनी हेल्थ को लेकर कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट के ज़रिये पूछ सकते है| हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे|  

0 comments:

Post a Comment