Monday, June 10, 2024

गर्मी में खाये ये ठंडी चीज़ें शरीर रहेगा स्वस्थ - हिंदी में जाने

पिछले साल के मुकाबले इस साल तापमान बहुत बढ़ चूका है और हर साल तापमान बढ़ोतरी पर ही है और इसका मुख्य कारण है पेड़ों का लगातार काटे जाना| हम पेड़ों को कटने से तो नहीं रोक सकते लेकिन हर साल ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने से पेड़ों की संख्या बढ़ा सकते है| इस तेज़ तापमान में हम गर्म चीज़ों के सेवन या गर्म कपड़ो के पहनने से तो बहुत आसानी से बच सकते है| वातावरण इतना गर्म हुआ पढ़ा है की हमारा बिना ac के तो गुज़ारा होना मुश्किल है| अगर हम चाहे तो इस गर्मी में भी अपने शरीर को ठंडा रख सकते है| लेकिन उसके लिए हमें अपने खान- पान और जीवनशैली में काफी बदलाव करने की जरूरत है| इतने हाई तापमान में भी कुछ लोग गर्म चीज़े जैसे - फ़ास्ट फ़ूड, मछली तली हुई चीज़ों का सेवन नहीं छोड़ पाते है| इसी कारण उनका शरीर इतना गर्म हो जाता है की तरह तरह की बिमारियों में इंसान झुलस जाता है जैसे- खुजली होना, दाने निकल आना आदि बीमारी शामिल है| 

Eat these cold things in summer, your body will remain healthy


अगर आप चाहते है की आपका शरीर ठंडा रहे और आप गर्मी में होने वाली बीमारियों में न पढ़ें तो आपको ठंडी चीज़ों का सेवन करना चाहिए| हमने इस आर्टिकल में शरीर को ठंडा रखने के बारे में बताया है कैसे अपने शरीर की गर्मी को ठंडा करे आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें ताकि आपका शरीर ठंडा रहे और आप बहुत सी बिमारियों से मेहफ़ूज़ रहें| 

गर्मी में खाये ये ठंडी चीज़ें शरीर रहेगा स्वस्थ  - हिंदी में जाने 

हमने निचे कुछ विकल्प के रूप में आपको समझाने की कोशिश की है आप इन निम्नलिखित विकल्पों को पढ़कर आसानी से अपने शरीर को ठंडा रख सकते है: 

डेयरी उत्पादों का सेवन करें- 

  • दही व छाछ - गर्मियों में दही व छाछ के सेवन के अनेको फायदे है| ये गर्मी में भी आपके शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखने में मदद करते है| दही पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है और छाछ हमारे शरीर व त्वचा को ताज़गी प्रदान करता है| 
  • लस्सी - गर्मियों में लस्सी का सेवन शरीर को ऊर्जा और ठंडक प्रदान करता है जो गर्मियों में हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं| 

इसके अलावा -

  • शुद्ध पानी - गर्मियों में हल्का ठंडा पानी भरपूर मात्रा में पियें पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है| 
  • नारियल पानी - नारियल पानी या नारियल शेक का उपयोग करना भी शरीर को गर्मी से बचाने के लिए बहुत अच्छी चीज़ है आप इसका भी सेवन जरूर करें| 
  • शरबत - रूहअफजा का शरबत भी शरीर को ताज़गी देता है इसके अलावा इससे शरीर ठंडा रहता है| 
  • निम्बू पानी व शिकंजी - निम्बू पानी और शिकंजी भी शरीर के लिए अच्छी है इनको पीकर तो ऐसा लगता है की जैसे गर्मी है ही नहीं| आप गर्मियों में इसे शाम को रोज़ाना जरूर पीने की कोशिश करे| 
  • बैल का जूस - बैल का जूस पेट से सम्बंधित सभी परेशानी जैसे- दस्त, पेचिस अदि में बहुत मदद करता है और शरीर को ताकत प्रदान करता है| 
  • मटके वाला पानी - आप चाहे तो अपने घर में मटका भी रख सकते है मटके का पानी पीना बहुत फायदेमंद है और इसकी ख़ास बात ये है की मटके में पानी खुद व खुद ठंडा होता रहता है| 

ठंडे फलों का सेवन करें-

  • पपीता - पपीते के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है और इसमें विटामिन a, c, e का अच्छा स्रोत होता है| 
  • तरबूज़ - तरबूज़ का सेवन गर्मियों में पानी की कमी को पूरा करता है अथवा हमारे शरीर को ठंडा रखता है तरबूज़ एंटीऑक्सीडेंट है जिसमे लाइकोपीन का अच्छा स्रोत होता है| 
  • खरबूज़ - ख़रबूज़ा हमारे शरीर को हाइड्रेट करके हमारे शरीर में ताज़गी लाता है| इसमें पोटेशियम और विटामिन c का स्रोत होता है| 
  • कच्चा आम - कच्चा आम जिसे हम अपनी भाषा में अमिया भी बोलते है इसको खाने से हमारे शरीर में ऊर्जा पैदा होती है और ये हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत करता है इसके अलावा ये हमें लूँ से भी बचाता है|
  • अनन्नास - अनन्नास हमारे शरीर की सूजन को खत्म करता है| 

ठंडी सब्जियां खाएं-

  • पुदीना - पुदीना शरीर को ठंडक देता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है| इसे आप सब्जी या गन्ने के जूस के मिश्रण में ले सकते है| 
  • खीरा - खीरे में पानी और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है| खीरा हमें कब्ज़ से राहत भी दिलाता है| 
  • लौकी व तुरई - ये दोनों पानी की कमी को पूरा करके हमारे पेट को रिलैक्स महसूस कराती है और ये दोनों शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है| 
  • धनिया - धनिया शरीर को ठंडक प्रदान करता है अथवा पाचनतंत्र मजबूत बनता है इसको भी अपने भोजन में शामिल करें|
  • प्याज - गर्मियों में अधिक तापमान के  कारण हमारा शरीर सूजने लग जाता है जिसको कम करने के लिए आप प्याज़ का सेवन कर सकते है| 
  • टमाटर - टमाटर में लाइकोपीन का भरपूर स्रोत होता है| इसके सेवन से दिल को काफी अच्छा फायदा पहुँचता है| 

अगर आपको इस गर्मी में और भी कोई बड़ी समस्या हो रही है तो आपको एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए| 

ये भी पढ़ें - 


निष्कर्ष - आशा करता हूँ की ये आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया होगा इसमें हमने शरीर की गर्मी को ठंडा करने के बारे में बहुत अच्छे से बताया है| आप इसे शुरू से लेकर आखिर तक अच्छे से पढ़ें और कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है| 

0 comments:

Post a Comment