Friday, June 7, 2024

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण, कारण व उपचार - हिंदी में

हाई ब्लड प्रेशर जिसे हम हाइपरटेंशन भी कहते है| हाई ब्लड प्रेशर में धमनियों में रक्त का दवाब सामान्य से अधिक होता है| ब्लड प्रेशर के low हो जाने पर हमें उतनी दिक्कत नहीं होती लेकिन अगर हमारा BP हाई होता है तो ये हमारे लिए खतरे का संकेत हो सकता है| हाई ब्लड प्रेशर से दिल की बीमारी, स्ट्रोक और गुर्दे आदि में समस्या होने की संभावना काफी अधिक होती है| 

Symptoms, causes and treatment of high blood pressure - in Hindi


हाई ब्लड प्रेशर को कभी भी हलके में नहीं लेना चाहिए क्योकि ये एक तरह से इंसान को बहुत शांत तरीके से नुक्सान पहुंचाता है| हार्ट अटैक आने में सबसे बड़ा कारण अचानक से BP के बढ़ने का ही होता है| इसमें धमनियों के ऊपर कोलेस्ट्रॉल के कड़ों के चिपकने से खून का बहाव प्रभावित हो जाता है और इसका सारा प्रेशर दिल पर आ जाता है जिसके कारण हमारा हार्ट तेज़ी से ब्लड को पम्प करता है इसलिए हमारा BP हाई होता है| 

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण, कारण व उपचार - हिंदी में 

निचे हमने ब्लड प्रेशर के लक्षण, कारण व उपचार के बारे में बहुत अच्छे से बताया है जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर में काफी मदद मिलने वाली है| इसलिए कोशिश करे की हमारे इस आर्टिकल को शुरू से लेकर आखिर तक अच्छे से पढ़ें ताकि आपके सब कुछ अच्छे से समझ आ जाए| 

हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण है:

ब्लड प्रेशर के अचानक से बढ़ जाने के लक्षण निम्नलिखित है| 

तेज़ सरदर्द होना 

हाई ब्लड प्रेशर जब भी होता है तो हमारा दिमाग गर्म हो जाता है और दिल घबड़ाने लगता है| जिसके कारण बहुत तेज़ सरदर्द होता है| 

कमज़ोरी व थकान महसूस होना 

तेज़ ब्लड प्रेशर में लगातार लगातार ब्लड पम्प करने के लिए बहुत मेहनत करता है| जिसके कारण पूरा शरीर बेजान सा लगता है और बिना कुछ किये भी हम थका हुआ महसूस करते है| 

सांस का फूलना 

इसमें भी ब्लड के तेज़ बहाव की वजह से और ब्लड पम्प तेज़ होने के हमें सांस लेने में दिक्कत होती है और इसी कारण अक्सर सांस फूलती है| 

हमेशा हाइपर रहना 

हमेशा गुस्से में रहना भी हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण है| इसमें इंसान के अंदर चिड़चिड़ापन और उसे गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है| 

हाई ब्लड प्रेशर के क्या कारण है:

ब्लड प्रेशर हाई होने के कुछ निम्नलिखित कारण है| 

अस्वस्थ जीवनशैली अपनाना 

अस्वस्थ आहार खाना, व्यायाम बिलकुल न करना और नशीले पदार्थो का लगातार सेवन करना जैसे , धूम्रपान, शराब आदि का पीना भी ब्लड प्रेशर का कारण है| 

वंशगति होना 

अगर आपके घर में आपके बाप - दादा को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी तो हो सकता है आपको भी इसी कारण हो क्योंकि इसमें भी पीड़ी दर पीड़ी चलती है| 

चिकित्सीय स्थिति 

अगर पहले से व्यक्ति के अंदर ये चीज़े  है तो हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना अधिक है जैसे- मुधमेह, नींद की कमी और गुर्दे की बीमारी आदि| 

तेज़ दवाएं 

हमें चाहिए की हम हल्दी दवा खाने की कोशिस करे क्योंकि ज्यादा तेज़ दवा खाने से और छोटी से छोटी चीज़ की भी दवा खाने से हमारा ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है| 

हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने के लिए उपचार: 

हाई ब्लड प्रेशर को कम या कण्ट्रोल करने के लिए हमने कुछ निम्नलिखित उपचार दिए है| 

स्वस्थ आहार लें 

फल , सब्जी और साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों का आहार का सेवन करे इससे आपका ब्लड प्रेशर काफी हद तक सिमित रहेगा|  

नशीले पदार्थो से बचें 

नशीले पदार्थो जैसे- धूम्रपान, शराब के सेवन से बिलकुल बचे क्योंकि ये आपके शरीर को बहुत ही ज्यादा हानि पहुंचाते है| 

नियमित व्यायाम करें 

रोज़ाना थोड़ा बहुत व्यायाम करने से हमें हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में बहुत मदद मिलती है| रोज़ाना दौड़ना या तेज़ चलना और साइकिल चलना भी व्यायाम में शामिल है इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता और हम फिट रहते है| 

वजन कम करें 

वजन का ज्यादा होना भी हाई ब्लड प्रेशर होने का कारण है इसलिए अगर आपका वजन ज्यादा है आप फिट नहीं है तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की सम्भावना हो सकती है| अगर आप मोटे है तो अपने शरीर को फिट जरूर करे जिसके लिए आप हमारा वजन कम कैसे करे आर्टिकल पढ़ सकते है| 

तनाव व नींद 

हमेशा 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करे दिमाग में कोई भी तनाव या टेंशन न रखें लगातार तनाव का बना रहना भी आपके लिए ब्लड प्रेशर को बढ़ावा दे सकता है|

लहसुन व अदरक का सेवन  

लहसुन के अंदर एलिसिन पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में काफी मदद करता है और अदरक में ज़िनज़ोरियल नामक योगिक होता है जो रक्तचाप को कम करता है| आप लहसुन की 1 या 2 कालिया रोज़ाना खा सकते है और इन दोनों को आप सब्जी में डलवाकर भी खा सकते है| 

ये भी पढ़ें-


निष्कर्ष- ये जानकारी गूगल के ज़रिये रिसर्च करके दी गयी है| अगर आपको कोई गंभीर समस्या है तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें और हमारे इस आर्टिकल पर कमेंट करके जरूर बताये की ये आर्टिकल आपको कैसा लगा है| 

0 comments:

Post a Comment